मुख्यमंत्री के आदेश पर मिशन शक्ति: *कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के सजीव प्रसारण को देखते हुए जिलाधिकारी व महिलाए "मिशन शक्ति" अभियान के अंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि महिलाओं किशोरियो को किया गया जागरूक मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण से संबंधित जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम" मिशन शक्ति घर-घर जागकर महिलाओं को कर रहा है जागरूक माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण। सूचना विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।* रायबरेली:आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में जुडकर स्वयं जागरूक हो और साथ ही साथ अपने गांव व आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें, शासन द्वारा महिलाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने भी महिलाओं को जागरूक किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उनको जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है दिन जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान चलाया गया, उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के समय विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जन सामान्य को महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक कर होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने व उनके खिलाफ लड़ने व महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ग्राम सभाआंे, ब्लाकों के मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी, सुपर वाईजर्स, सी0डी0पी0ओ, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकोे का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो) तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा बढ़ाने वाले कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज अधिनियम 1961, कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह अधिनियम 2006, के विषय में चर्चा कर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओ ंतथा बच्चों की भलाई हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 आदि महत्वपूर्ण नम्बरों की विस्तार से चर्चा की गयी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण के दुसरे दिन ब्लाक आमावां में जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी तथा महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से एक गोष्ठी का आयोजन के तहत आंगनबाडी कार्यकती आदि महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम व इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को तैयार करने व महिलाओ के अधिकारों की जानकारी मिशन शक्ति अभियान के तहत घर-घर, गांव प्रचार वाहन पहुचकर महिलाओं व बच्चों किशोरियो को जागरूक किया जा रहा हैै। इसमें 180 दिन चलने वाले मिशन शक्ति के उद्देश्यों तथा सिद्धान्तों की विस्तार से चर्चा की गयी। जिसका मूल उद्देश्य सशक्त महिला द्वारा सशक्त समाज का निर्माण करना था। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक कर होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने व उनके खिलाफ लड़ने व महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व सम्मान एवं सशक्त जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनपद के अन्य विभागों द्वारा भी मिशन शक्ति अभियान में भागीदारी की जा रही है। उपायुक्त उद्योग द्वारा अमाॅवा औद्योगिक क्षेत्र में मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। इससे पूर्व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्व.ावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियों क्राॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से संवाद संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ईओं नगर पालिका, सभासद पूनम तिवारी आदि महिलाए उपस्थित थी। कृत्य:नायाब टाइम्स -


Popular posts
मुत्यु लोक का सच:*आचार्य रजनीश* (१) जब मेरी मृत्यु होगी तो आप मेरे रिश्तेदारों से मिलने आएंगे और मुझे पता भी नहीं चलेगा, तो अभी आ जाओ ना मुझ से मिलने। (२) जब मेरी मृत्यु होगी, तो आप मेरे सारे गुनाह माफ कर देंगे, जिसका मुझे पता भी नहीं चलेगा, तो आज ही माफ कर दो ना। (३) जब मेरी मृत्यु होगी, तो आप मेरी कद्र करेंगे और मेरे बारे में अच्छी बातें कहेंगे, जिसे मैं नहीं सुन सकूँगा, तो अभी कहे दो ना। (४) जब मेरी मृत्यु होगी, तो आपको लगेगा कि इस इन्सान के साथ और वक़्त बिताया होता तो अच्छा होता, तो आज ही आओ ना। इसीलिए कहता हूं कि इन्तजार मत करो, इन्तजार करने में कभी कभी बहुत देर हो जाती है। इस लिये मिलते रहो, माफ कर दो, या माफी माँग लो। *मन "ख्वाईशों" मे अटका रहा* *और* *जिन्दगी हमें "जी "कर चली गई.*
Image
हैप्पी बर्थडे राधा विष्ट जी: *यौमे पैदाइश की पुरखुलूस मुबारकबाद राधा विष्ट साहेबा को जो "कोरोना वाररिर्स" महामारी के माहौल में जनता की सेवा में सदैव हैं* लखनऊ, *यौमे पैदाइश की पुरजोर मुबारकबाद* राधा बिष्ट डॉ० "फार्मेसिस्ट" प्रभारी राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय (सदर) कैनाल भवन परिसर कैण्ट रोड लखनऊ को हमारी रब से दुआ है कि वो सदैव इस जहांन में लम्बी आयु के साथ सपरिवार स्वस्थ रहे। जो कोरोना वाररिर्स महामारी के माहौल में जनता की सेवा में रहा करती हैं और कोविड-19 से बचाव की दवाओ के साथ साथ कुछ क्षेत्रीय जटिल रोगों की भी दवाओं को परेशान जनता को साथ साथ पर्वत सन्देश के मोहन चन्द्र जोशी "सम्पादक" जानकी पुरम लखनऊ (उ०प्र०) निवासी दवाए प्राप्त करते हुए उनके साथ मनोज कुमार हैं । राधा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय में आनेवाले मरीज़ो को सदैव उनकी समस्या का निराकरण कर उन्हें उचित परामर्श एवं अनुभव के आधार पर दवाए उपलब्ध चिकित्सालय में कराती हैं "हैप्पी बर्थडे राधा विष्ट" जी । कृत्य:नायाब टाइम्स
Image
डागामर वाहनों को : *जॉइंट चेकिंग ने सीट क्षमता से अधिक यात्री ढो रही डग्गामार वाहन को पकड़कर की कार्यवाही,मचा हड़कंप* लखनऊ, शासन प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के वाहनों में सीट क्षमता से अधिक यात्रियों को कोरोना काल मे मना किया है,इसके बाबजूद भी डग्गामार वाहन दिल खोलकर क्षमता से अधिक यात्री भरकर रोड पर फर्राटा भर रही है।आज दिनांक 20 अगस्त को एआरटीओ सिद्धार्थ यादव,पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और एआरएम चारबाग अमरनाथ सहाय ने लखनऊ पीजीआई थाना के सामने डग्गामार वाहनों की छापेमारी करते हुए प्राइवेट बस नम्बर यू०पी०51-ए०टी० 2232 जो बिहार से दिल्ली जा रही 42 सीटर डग्गामार बस जिसमें 107 यात्री सवार थे को पकड़कर सीज कर दिया। और यात्रियों को चारबाग डिपो की बसों में ट्रांसफर कर आलमबाग बस स्टेशन पर भेज दिया। इस बस के पकड़े जाने के बाद डग्गामार वाहनों के संचालकों में हाहाकार मच गया। कृत्य:नायाब टाइम्स *अस्लामु अलैकुम/शुभरात्रि*
Image
गुरुनानक देव जयन्ती बधाई: मृत्यु लोक के सभी जीव जंतु पशु पक्षी प्राणियों को स्वस्थ शरीर एवं लम्बी उम्र दे खुदा आज के दिन की *💐🌹*गुरु नानक जयन्ती पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं/लख लख मुबारक।*💐🌹 * हो.. रब से ये दुआ है कि आपके परिवार में खुशियां ही खुशियाँ हो आमीन..! अपने अंदाज में मस्ती से रहा करता हूँ वो साथ हमारे हैं जो कुछ दूर चला करते हैं । हम आज है संजीदा बेग़म साहेबा के साथ.....! *अस्लामु अलैकुम/शुभप्रभात* हैप्पी सोमवार
Image